| शब्द का अर्थ | 
					
				| प्रादेशिक					 : | वि० [सं० प्रदेश+ठक्—इक] [भाव० प्रादेशिकता] १. प्रदेश-संबंधी। किसी एक प्रदेश का। जैसे—प्रादेशिक परिषद्, प्रादेशिक भाषा। २. प्रदेश के भीतरी कामों या भागों से संबंध रखने वाला अथवा उनमें रहने या होनेवाला। (टेरिटोरियल) जैसे—प्रादेशिक सेना। ३. किसी प्रसंग या प्रस्तुत विषय के अनुसार या उससे संबद्ध। प्रसंग-गत। पुं० १. सरदार। सामंत। २. किसी प्रदेश का प्रधान अधिकारा। सूबेदार। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रादेशिकता					 : | स्त्री० [सं० प्रादेशिक+तल्—टाप्] प्रांतीयता। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रादेशिक समुद्र					 : | पुं० [सं०] किसी देश या प्रदेश के समुद्री तट के सामने के समुद्र का कुछ विशिष्ट भाग जिसमें दूसरे देशों के जहाजों को बिना अनुमति प्राप्त किये आने का अधिकार नहीं होता। विशेष—पहले इसका विस्तार समुद्री तट से तीन मील की दूरी तक माना जाता था, परन्तु अब बड़ी-बड़ी दूरमार तोपों के बन जाने के कारण यह विस्तार बढ़ाकर बारह मील कर दिया गया है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रादेशिक सेना					 : | स्त्री० [सं० कर्म० स०] किसी देश या प्रदेश के भीतरी भागों या सीमाओं के अन्दर रहकर स्थानिक सुरक्षा, शांति आदि की व्यवस्था करनेवाली सेना। (टेरिटोरियल आर्मी) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |