| शब्द का अर्थ | 
					
				| प्रारंभ					 : | पुं० [सं० प्र-आ√रभ्+घञ्, मुम्] १. किसी काम या बात का चलने लगना या जारी होना। २. किसी कार्य या बात का पहले या शुरूवाला अंश। जैसे—प्रारंभ में तो आपने कुछ और ही कहा था। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रारंभण					 : | पुं० [सं० प्र-आ√रभ्+ल्युट्-अन, मुम्] [भू० कृ० प्रारब्ध] प्रारंभ या शुरू करना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रारंभिक					 : | वि० [सं० प्रारंभ+ठक्—इक] १. प्रारंभ में होनेवाला अथवा उससे संबंध रखनेवाला। २. दे० ‘प्राथमिक’। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |