| शब्द का अर्थ | 
					
				| प्रेत					 : | वि० [सं० प्र√इ (गति)+क्त] जो यह संसार छोड़कर चला गया हो; अर्थात् मरा हुआ या मृत। पुं० [स्त्री० प्रेता, प्रेतनी] १. आत्मा जो शरीर से निकलकर और यह संसार छोड़कर चली जाती है। २. पुराणों के अनुसार वह सूक्ष्म शरीर जो आत्मा भौतिक शरीर छोड़ने पर धारण करती है। विशेष—कहते हैं कि आत्मा को दुष्कर्मों के फल-भोग के लिए यह रूप धारण करना पड़ता है और गंदे स्थानों में रहकर बहुत ही घृणित कर्म करने पड़ते हैं। लोगों का विश्वास है कि यह कभी-कभी छाया रूप धारण करके अनेक प्रकार के अलौकिक, भयावने तथा विकट कार्य करता हुआ दिखाई देता है। पुराणों में भूतों को देवयोनियों के वर्ग में रखा गया है; और इनका रंग काला तथा आकार-प्रकार विकराल बतलाया गया है। ३. मृत व्यक्ति का शरीर। लाश। शव। ४. प्रेत-शरीर। (देखें) ५. पितर। ६. नरक में रहनेवाले प्राणी। ७. लाक्षणिक रूप में, बहुत बड़ा कंजूस या धूर्त व्यक्ति। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-कर्त (र्मन्)					 : | पुं० [सं० ष० त०] हिंदुओं में दाह आदि लेकर सर्पिडी तक के वे कृत्य जो मृतक को प्रेत शरीर से मुक्त कराने के उद्देश्य से किया जाते हों। प्रेत-कार्य। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-कार्य, प्रेत-कृत्य					 : | पुं०=प्रेतकर्म। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-गृह					 : | पुं० [सं० ष० त०] ऐसा स्थान जहाँ मृत शरीर गाड़े, जलाये या रखे जाते हों। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-तर्पण					 : | पुं० [सं० ष० त०] १. किसी मृतक के निमित्त उसके मरने के दिन से लेकर सपिंडी के दिन तक किया जानेवाला तर्पण। २. किसी प्रेत के निमित्त वर्ष भर किया जानेवाला तर्पण। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेतता					 : | स्त्री० [सं० प्रेत+तल्—टाप्]=प्रेतत्व। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेतत्व					 : | पुं० [सं० प्रेत+त्व] प्रेत होने की अवस्था, धर्म या भाव। प्रेतता। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-दाह					 : | पुं० [सं० ष० त०] मृत व्यक्ति के शरीर को जलाना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-देह					 : | पुं०=प्रेत-शरीर। (देखें) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-नदी					 : | स्त्री० [सं० मध्य० स०] वैतरणी नामक पैशाचिक नदी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेतनी					 : | स्त्री, [सं० प्रेत+हि० नी (प्रत्य०)] १. स्त्री प्रेत। भूतनी। २. लाक्षणिक अर्थ में, बहुत बड़ी धूर्त या अर्ध-पिशाच स्त्री। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-पक्ष					 : | पुं० [सं० मध्य० स०] पितृ-पक्ष। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-पटह					 : | पुं० [सं० मध्य० मे.] पुरानी चाल का एक बाजा जिसके बजने पर यह जाना जाता था कि कोई मर गया है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-पति					 : | पुं० [सं० ष० त०] प्रेतों के स्वामी, यम। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-पर्वत					 : | [सं० मध्य० स०] गया तीर्थ के अन्तर्गत एक पर्वत। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-पावक					 : | पुं० [सं० ष० त०] वह प्रकाश दो प्रायः दलदलों, जंगलों, कब्रिस्तानों आदि में रात के समय जलता हुआ दिखाई पड़ता है। और जिसे लोग प्रेतों की लीला समझते हैं। लुक। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-पिंड					 : | [सं० च० त०] कर्मकांड में अन्न आदि का बना वह पिंड जो किसी के मरने के दिन से लेकर सपिंडी के दिन तक उसके नाम पर नित्य पारा जाता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-पुर					 : | पुं० [सं० ष० त०] यमपुर। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-भाव					 : | पुं० [सं० ष० त०] मृत्यु। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-भूमि					 : | स्त्री० [सं० ष० त०]=श्मशान। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-मेध					 : | पुं० [सं० ष० त०] मृतक के उद्देश्य से किया जानेवाला श्राद्ध। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-यज्ञ					 : | पुं० [सं० मध्य० स०] एक प्रकार का यज्ञ जो कुछ लोग प्रेत-योनि प्राप्त करने के लिए करते थे। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-राक्षसी					 : | स्त्री० [सं० ष० त०] तुलसी (पौधा)। (ऐसा माना जाता है कि जहाँ तुलसी रहती है, वहाँ भूत-प्रेत नहीं आते) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेतराज					 : | पुं० [सं० ष० त०] १. यमराज। २. शिव। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-लोक					 : | पुं० [सं० ष० त०] यमपुर। यम-लोक। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-वन					 : | पुं० [सं० ष० त०] श्मशान। मरघट। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-वाहित					 : | भू० कृ० [सं० तृ० त०] जिस पर प्रेत या भूत का आवेश हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-विधि					 : | स्त्री० [सं० ष० त०] मृतक-संस्कार। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-विमाना					 : | स्त्री० [सं० ब० स०, टाप्] भगवती का एक रूप। (कहते हैं कि यह पाँच प्रेतशरीरों पर सवार होकर अवकाश में विचरण करती है।) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-शरीर					 : | पुं० [सं० ष० त०] पुराणों के अनुसार मृत व्यक्ति की जीवात्मा की वह अवस्था जिसमें वह तब तक लिंग रूप में, या सूक्ष्म शरीर धारण करके रहती है, जब तक उसका सपिंडी नामक श्राद्ध नहीं हो जाता। भोग-शरीर। विशेष—कहते हैं कि सपिंडी हो जाने पर उसका प्रेतत्व नष्ट हो जाता है और वह अपने कर्मों का फल भोगने के लिए नरक या स्वर्ग में चला जाता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-शिला					 : | स्त्री० [सं० ष० त०] गया तीर्थ की एक पहाड़ी। (कहते हैं कि जब तक यहाँ मृतक के उद्देश्य से पिंड दान न किया जाय, तब तक प्रेतत्व से उसकी मुक्ति नहीं होती।) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत-श्राद्ध					 : | पुं० [सं० मध्य० स०] किसी के मरने की तिथि में एक वर्ष के अंदर होनेवाले सोलह श्राद्धों में से हर एक। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेतहार					 : | पुं० [सं० प्रेत√हृ+अण्] वह जो मृत शरीर उठाकर श्मशान तक ले जाने का व्यवसाय करता हो। मुरदा-फरोश। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेता					 : | स्त्री० [सं० प्रेत+टाप्] १. स्त्री० प्रेत। प्रेतनी। २. प्रेतनी। २. कात्यायनी देवी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेतात्मक					 : | वि० [सं० प्रेतात्मन् से] प्रेतात्मा-संबंधी। प्रेतात्मा का। (स्पिरिचुअल) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेतात्म-वाद					 : | पुं० [सं० ष० त०] यह विश्वास कि प्रेतात्माएँ जीवित व्यक्तियों से कुछ विशिष्ट परिस्थितियों में अथवा कुछ विशिष्ट माध्यमों के द्वारा संबंध स्थापित करती और वार्तालाप करती हैं। (स्पिरिचुअलिज़्म) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेतात्मवादिक					 : | वि० [सं० प्रेतात्मवाद+ठक—इक] प्रेतात्म-वाद से संबंध रखनेवाला। (स्पिरिचुअलिस्टिक) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेतात्मवादी (दिन्)					 : | पुं० [सं० प्रेतात्मवद्+णिनि] वह व्यक्ति, जिसका इस बात में विश्वास हो कि प्रेतात्माएँ जीवित व्यक्तियों से संबंध स्थापित करती और वार्तालाप करती हैं। वि०=प्रेतात्मवादिक। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेतात्मविद्या					 : | स्त्री० [सं० ष० त०] वह विद्या जिसके द्वारा प्रेतात्माओं से संपर्क स्थापित करके वार्तालाप किया जाता है। (साइकिक्स) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेतात्मा (त्मन्)					 : | स्त्री० [सं० प्रेत-आत्मन्, मयू० स०] प्राणी, विशेषतः मनुष्य की आत्मा की वह अवस्था या रूप जो उसे मृत्यु के उपरान्त प्राप्त होता है और हिंदू शास्त्रकारों के अनुसार लिंग-शरीर (देखें) से युक्त होता है। (स्पिरिट) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेतात्मिक					 : | वि० [सं० प्रेतात्मन्+ठक्—इक] १. प्रेतात्मा-संबंधी। २. प्रेतात्माओं द्वारा किया जाने या होनेवाला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेताधिप					 : | पुं० [सं० प्रेत-अधिप, ष० त०] यमराज। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेतान्न					 : | पुं० [सं० प्रेत-अन्न मध्य० स०] १. पिंडा जो प्रेतों के उद्देश्य से दिया जाता है। २. बिना घी के योग से पकाया जानेवाला भोजन। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेतावास					 : | पुं० [सं० प्रेत-आवास, ष० त०] प्रेतों के रहने का स्थान। श्मशान। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेताशी (शिन्)					 : | वि० [सं० प्रेत√अश् (खाना)+णिनि] [स्त्री० प्रेताशिनी] प्रेत अर्थात् मृत शरीर खानेवाला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेताशौच					 : | पुं० [सं० प्रेत-अशौच, मध्य० स०] किसी संबंधी के मरने पर होनेवाला अशौच। सूतक। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेति					 : | पुं० [सं० प्र√इ+क्तिन्] १. मरण। मृत्यु। २. अन्न। अनाज। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेतिनी					 : | स्त्री०=प्रेतनी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेती					 : | पुं० [सं० प्रेत+हिं० ई (प्रत्य०)] प्रेतात्माओं की पूजा करनेवाला तथा उन्हें प्रसन्न करके उनके द्वारा कुछ विशिष्ट काम करानेवाला व्यक्ति। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेत्तेश					 : | पुं० [सं० प्रेत-इश, ष० त०] यमराज। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेतोन्माद					 : | पुं० [सं० प्रेत-उन्माद, मध्य० स०] प्रेत-बाधा अर्थात् प्रेतात्मा के प्रकोप से होनेवाला उन्माद। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |