| शब्द का अर्थ | 
					
				| प्रेषण					 : | पुं० [सं० प्र√ईष्+णिच्+ल्युट्—अन] १. प्रेरणा करना। २. रवाना करना। भेजना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेषण-पुस्तक					 : | स्त्री० [सं० ष० त०] वह पुस्तक या बही जिसमें बाहर भेजी जानेवाली चिट्ठियों, पारसलों आदि की तिथि, विवरण, डाक-व्यय आदि लिखा जाता है। (डिस्पैच बुक) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेषणीय					 : | वि० [सं० प्र√ईष्+णिच्+अनीयर्] १. प्रेरणा पाने योग्य। २. भेजे जाने के योग्य। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रेषणीयता					 : | स्त्री० [सं० प्रेषणीय+तल्—टाप्] १. प्रेषणीय होने की अवस्था या भाव। २. किसी पदार्थ या बात का वह गुण या तत्व जिसके द्वारा कुछ कहीं से कहीं पहुँचता हो। (कम्यूनिकेशन) जैसे—साहित्यिक कृतियों में जब तक भावों की प्रेषणीयता तत्त्व न हो, तब तक उनका कोई महत्त्व नहीं होता। (अर्थात् उनमें यह गुण होना चाहिए कि वे कवि या लेखक के भाव पाठकों तक पहुँचा सकें।) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |