| शब्द का अर्थ | 
					
				| बादाम					 : | पुं० [फा०] १. मझोले आकार का एक प्रकार का वृक्ष जो पश्चिमी एशिया में अधिकता से और पश्चिमी भारत (काश्मीर और पंजाब आदि) में कहीं-कहीं होता है। २. उक्त वृक्ष का फल जो मेवों में गिना जाता है और जिसकी गिरी पौष्टिक होती है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बादामा					 : | पुं० [फा० बादाम] १. एक प्रकारा का रेशमी कपड़ा। २. मुसलमान फकीरों के पहनने की एक प्रकार की गुदड़ी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बादामी					 : | वि० [फा० बदाम+ई (प्रत्यय)] १. बादाम के ऊपरी कठोर छिलके के रंग का। २. बादाम के आकार-प्रकार का। लंबोतरा। गोलाकार। जैसे—बादायमी आँख, बादामी मोती। पुं० १. बादाम के छिलके की तरह का ऐसा लाल रंग जिसमे कुछ पीलापन भी मिला हो। २. एक प्रकार का धान। ३. एक प्रकार की लंबोतरी गोलाकार डिबिया जिसमें स्त्रियाँ गहने आदि रखती हैं ४. बादशाही महलों में ऐसा हिजड़ा जिसकी इंद्रिय बहुत ही छोटी या बादाम की तरह होती है। ५. बादाम के रंग का घोड़ा। ६. एक प्रकार की छोटी चिड़िया जो पानी के किनारे रहती है और मछलियाँ खाती हैं। किलकिला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |