लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बारी  : स्त्री० [सं० अव्वार] १. किनारा। तट। २. किसी प्रकार के विस्तार का अंतिम सिरा। किनारा। हाशिया। ३. खेतों, बगीचों आदि के चारों ओर या किसी पार्श्व में खड़ा किया जानेवाला घेरा। बाढ़। ४. किसी प्रकार का उठा हुआ किनारा या घेरा। अवँठ। जैसे—कटोरी या थाली की बारी। ५. किसी प्रकार का पैना किनारा या सिरा। धार। बाढ़। स्त्री० [हिं० वाटी, वाटिका] १. वह स्थान जहाँ बहुत से पेड़ लगाये गये हों। जैसे—आम की बारी। २. उपवन। बगीचा। ३. बगीचे का माली। बागवान। उदाहरण—बारी आइ पुकारै, लिहै सबै कर पूँछ—जायसी। ४. खेतों बगीचों आदि में अलग किया हुआ विभाग। क्यारी। ५. घर। मकान। (दे० बाड़ी) ६. खिड़की। झरोखा। ७. जहाजों के ठहरने की जगह। बंदरगाह। ८. रास्ते में बिखरे हुए काँटे या झाड़-झंखाड़। (पालकी ढोनेवाले कहार) पुं० हिदुओं में दोने, पत्तले आदि बनानेवाली एक जाति। स्त्री० [फा० बारी] १. थोड़े-थोड़े समय या रह-रह कर होनेवाला कामों के संबंध में क्रम से हर बार। आनेवाला अवस या समय। पारी। जैसे—(क) पहले लड़के के बाद दूसरे लड़के की और दूसरे के बाद तीसरे की बारी आयगी। क्रि० प्र०—आना।—पड़ना।—बंधना। २. उक्त प्रकार के क्रम में वह आदमी या चीज जिसे नियमतः अवसर मिलता हो, जिसे काम करना पड़ता हो या जिसका उपयोग होता हो। जैसे—आज सिपाही की पहरा देने की बारी है वह बीमार है। पद—बारी-बारी से=कालक्रम में एक के पीछे एक करके। अपनी बारी आने पर। समय के अंतर पर। जैसे—सब लोग एक साथ मत बोलो बारी-बारी से बोलो। स्त्री० दे० ‘बाली’। वि० हिं० ‘बारा’ का स्त्री। पुं० [अ०] ईश्वर। परमात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बारीक  : वि० [फा०] [भाव० बारीकी] १. जिसका तल बहुत पतला हो। बहुत ही थोड़ी मोटाईवाला। महीन। जैसे—बारीक मलमल। २. जिसका घेरा या मोटाई बहुत ही कम हो। पतला। जैसे—बारीक तार बारीक सूत। ३. जिसके अणु या कण बहुत ही छोटे या सूक्ष्म हों। जैसे—बारीक आटा। ४. (विचार) जिसमें भावों के बहुत ही सूक्ष्म अन्तर हों, और इसलिए जो सहसा सबकी समझ में न आता हो। जैसे—पारीक फरक, बारीक बात। ५. गूढ़। ६. जटिल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बारीका  : पुं० [फा० बारीक] चित्रकारी में रेखाएँ खींचने की एक तरह की महीन कलम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बारीका  : स्त्री० [फा०] १. बारीक होने की अवस्था या भाव। सूक्ष्मता। क्रि० प्र०—निकालना। २. गूढ़ता। २. जटिलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बारीदार  : पुं० [हिं० बारी=पारी+फा० दार प्रत्यय)] [स्त्री० बारीदरी, भाव० बारीदारी] पारी-पारी से परहा देनेवाले पहरेदारों मे से हर एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बारीस  : पुं०=बारीश (समुद्र)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ