| शब्द का अर्थ | 
					
				| बारू					 : | पुं०=बार (द्वार) उदाहरण—महिं घूँबिअ पाइअ नहिं बारू। जायसी। पुं०=बालू। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बारूत					 : | स्त्री० बारूद। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बारूद					 : | स्त्री० [सं० वारूद (अग्नि) से फा०] १. गंधक, शोरे, कोयले आदि का वह मिश्रण जो विस्फोटक होता है और आतिशबाजी तथा तोपें, बन्दूकें आदि चलाने के काम आता है। पद—गोला बारूद=युद्ध में काम आनेवाली तोपें बंदूके उनके गोले-गोलियाँ तथा अन्य आवश्यक सामग्री। २. कोई ऐसा तत्त्व या पदार्थ जो जरा-सा सहारा पाकर बहुत भीषण परिणाम उत्पन्न करता या कर सकता हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बारूदखाना					 : | पुं० [फा० बारूदखानः] वह स्थान जहाँ बारूद तैयार किया जाता अथवा सुरक्षित रखा जाता हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बारूदी					 : | वि० [फा०] १. बारूद संबंधी। २. जिसमें बारूद हो अथवा रखा या छिपाया गया हो। जैसे—बारूदी सुरंग। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |