| 
		
			| शब्द का अर्थ |  
				| बीजक					 : | पुं० [सं० वीजक] १. सूची। फिहरिस्त। २. वह सूची जिसमें किसी को भेजे जानेवाले माल का ब्यौरा, दर, मूल्य आदि लिखा रहता है। (इन्वॉयस) ३. वह सूची जो मध्य युग में जमीन में गाड़ी जानेवाली धन-संपत्ति के साथ प्रायः घातु के पत्तर पर उत्कीर्ण कर रखी जाती थी और जिस पर गाड़ने वाले का नाम, समय और धन संपत्ति का विवरण अंकित रहता था। ४. किसी संत या महात्मा के प्रामाणिक पदों या आणियों का संग्रह। जैसे—कबीर का बीजक, दरियादास का १ बीजक आदि। ५. वैद्यक में, जन्म के समय बच्चे की वह अवस्था जब उसका सिर दोनों भुजाओं के बीच में होकर योनि द्वार पर आ जाता है। ६. अनाज़ों, फलों आदि का दाना। बीज। ७. बिजौरा नींबू। ८. असना नामक वृक्ष। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  
				| बीजक्रिया					 : | स्त्री [सं० बीजक्रिया] बीजगणित के नियमानुसार गणित के किसी प्रश्न का उत्तर जानने के लिए जानेवाली किया। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  |