लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भेष  : पुं०=भेस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भेषज  : पुं० [सं० भिषज्+अण्] १. रोगी को निरोग तथा स्वस्थ करना या बनाना। २. औषधि। औषध। दवा। ३. जल। पानी। ४. सुख। ५. विष्णु का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भेषज-करण  : पुं० [ष० त०] दवा तैयार करना। औषध बनाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भेषज-संग्रह  : पुं० [सं०] किसी देश या राज्य के द्वारा प्रकाशित वह आधिकारिक ग्रंथ जिसमें प्रामाणिक और मान्य औषधों की तालिका और उनके गुण, धर्मों, मात्राओं आदि का विवेचन हो। (फारमाकोपिआ)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भेषजांग  : पुं० [सं० भेजन-अंग, ष० त०] वह पदार्थ जो दवा के साथ अथवा जिससे दवा मिलाकर खाया जाता है और इसलिए जो दवा का अंग माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भेषजागार  : पुं० [सं० भेषज-आगार, ष० त०] औषधालय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भेषना  : स० [हिं० भेष] १. भेस बनाना। स्वांग बनाना। २. कपड़े आदि धारण करना। पहनना। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ