| शब्द का अर्थ | 
					
				| मठा					 : | पुं० [सं० मथन] दही का वह घोल जिसमें से मक्खन निकाल लिया गया हो। तक्र। मही। लस्सी। मुहा०—मठे मूसल की हाँकना=बढ़-बढ़कर इधर-उधर की बातें कहना। उदा०—गया था, अब लगा है मठा मूसल की हाँकने।—वृन्दावनलाल वर्मा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| मठाधीश					 : | पुं० [सं० मठ-अधीश, ष० त०] मठ में रहनेवाले साधुओं का प्रधान। महन्त। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| मठान					 : | पुं०=मठरना (औजार)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| मठारना					 : | स० [हिं० मठरना] १. कसेरों, सुनारों आदि का मठरना नामक औजार से पत्तरों या चद्दरों को पीटना। २. पत्तरों, चद्दरों आदि को पीट कर गोलाई में लाना। स० [?] १. गूँथे हुए आटे को इस प्रकार हाथों से मसलना तथा सँवारना कि उसमें लस उत्पन्न हो जाय। २. धीरे धीरे तथा बना-सँवार कर कोई बात कहना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| मठारा					 : | पुं० [हिं मठारना] १. मठारने की क्रिया या भाव। २. किसी बात को सुधारने-सँवारते हुए उसकी पुष्टि करने की क्रिया या भाव। जैसे—उन्हें जो वक्तृता देनी थी, उसी पर मठारा दे रहे थे। क्रि० प्र०—देना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |