लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मद्य  : पुं० [सं०√मद्+यत्] मदिरा। शराब। सुरा (वाइन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्यप  : वि० [सं० मद्य√पा (पीना)+क] जो मद्यपान करता हो। मद्य पीने का अभ्यस्त। शराबी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्य-पान  : [ष० त०] मद्य पीने की क्रिया या भाव। शराब पीना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्यपाशन  : पुं० [सं० मद्यप-अशन, ष० त०] मद्य के साथ खाई जानेवाली चटपटी चीज। चाट। गजक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्य-पुष्पा  : स्त्री० [ब० स०,+टाप्] धातकी। धौ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्य-बीज  : पुं० [ष० त०] १. शराब के लिए उठाया हुआ खमीर। पाँस। २. वह पदार्थ जिसके द्वारा खमीर या पाँस उठाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्य-मंड  : पुं० [ष० त०]=मद्यपाशन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्यवासिनी  : स्त्री० [सं० मद्य-वास, ष० त०+इनि+ङीष्] धातकी। धौ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मद्यसंधान  : पुं० [ष० त०] भभके से शराब खींचने की प्रक्रिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ