लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मनस्क  : वि० [सं०] [भाव० मनस्कता] १. जिसका मन किसी विशिष्ट समय में किसी ओर प्रवृत्त हुआ या लगा हो। जैसे—अन्य-मनस्क। २. जिसका मन किसी कार्य या विषय की ओर अनुरक्त या प्रवृत्त हो। कुछ करने, जानने आदि की इच्छा से युक्त (माइन्डेड)। जैसे—अब वे संगीत मनस्क होने लगे हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मनस्कता  : स्त्री० [सं० मनस्क+तल्+टाप्] मनस्क होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मनस्कांत  : वि० [सं० ष० त०] १. जो मन के अनुकूल हो। मनोनुकूल। २. प्रिय। प्यारा। पुं० मन की अभिलाषा या इच्छा। मनोरथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मनस्काम  : पुं० [सं० ष० त०] मन की अभिलाषा। मनोरथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ