| शब्द का अर्थ | 
					
				| मरत					 : | पुं० [सं०√मृ(जाल)+अतच्, गुण] मृत्यु। मौत। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| मरतबा					 : | पुं० [अ० मर्तबः] १. पद। पदवी। २. दफा। पारी। बार। जैसे—दूसरी मरतबा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| मरतबान					 : | पुं० [सं० अमृतबान] चीनी मिट्टी का बना हुआ एक प्रसिद्ध आधान। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| मरता					 : | वि० [हिं० मरना] जो मरने के सन्निकट हो। जैसे—मरता क्या नहीं करता। (कहा०)। पद—मरते जीते=बहुत ही कठिनता से और जैसे-तैसे। मरते दम तक=प्राण निकलने के समय तक। जीवन के अन्तिम क्षणों तक। मरते मरते=(क) ठीक मृत्यु के समय। जैसे—(क) वह मरते-मरते यह बात कह गया था। (ख) ठीक मृत्यु से समय तक। जैसे—वह मरते मरते मर गया, पर कभी कभी किसी से दबा नहीं। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |