| शब्द का अर्थ | 
					
				| मसान					 : | पुं० [सं० श्मशान] १. शव जलाने का स्थान। मरघट। मुहावरा—मसान जगाना=श्मशान में बैठकर तांत्रिक प्रयोगों के द्वारा भूत-पिशाचों आदि वश में या सिद्ध करने का प्रयत्न करना। मसान पड़ना=श्मशान की सी उदासी और सन्नाटा छाना। २. श्मसान में रहनेवाले भूत-पिशाच आदि। ३. युद्ध भूमि या रण-क्षेत्र जिसमें श्मशान की तरह लाखों का ढेर लगा रहता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| मसाना					 : | पुं० [अ० मसानः] मूत्राशय। बस्ति। पुं० =मसान (श्मशान)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| मसानिया					 : | वि० [हिं० मसान+इया (प्रत्यय)] १. मसान-संबंधी। मसान का। २. मसानों में अथवा उनकी सहायता से सिद्ध किया हुआ। पुं० १. वह व्यक्ति विशेषतः डोम जो मसानों में रहता हो। २. मसान में रहकर भूत-प्रेत सिद्ध करनेवाला तांत्रिक। ३. अर्थ-पिशाची। कंजूस। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| मसानी					 : | स्त्री० [सं० श्मशानी] डाकिनी। पिशाचिनी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |