| शब्द का अर्थ | 
					
				| महाकाल					 : | पुं० [सं० महत्-काल, कर्म० स०] १. सृष्टि और प्राणियों का अंत करने वाले, महादेव या शिव का एक रूप। २. सारा समय जो विष्णु के समान अनंत और अखंड है ३. शिव का एक गण जो कुछ पुराणों में शिव का पुत्र कहा गया है। ४. प्राचीन भारत में सूर्योंदय का प्रामाणिक और मानक काल जो उज्यिनी के सूर्योदय काल के अनुरूप और उसके आधार पर माना जाता था। ५. उक्त के आधार पर उज्जयिनी में स्थित शिव का एक प्रसिद्ध मन्दिर। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| महाकाली					 : | स्त्री० [सं० महाकाल+ङीष्] १. महाकाल-स्वरूप शिव की पत्नी जिसके पाँच मुख और आठ भुजाएँ मानी जाती है। २. दुर्गा की एक प्रसिद्ध मूर्ति या रूप। ३. शक्ति की एक अनुचरी। ४. जैनों के अनुसार सोलह विद्या-देवियों में से एक जो अवसर्पिणी के पाँचवें अर्हत् की देवी हैं। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |