| शब्द का अर्थ | 
					
				| मार्मिक					 : | वि० [सं० मर्मन्+टक्—इक] [भाव० मार्मिकता] १. मर्म-सम्बन्धी। मर्म का। २. मर्म स्थान (हृदय) पर प्रभाव डालने अथवा उसे आंदोलित करनेवाला। ३. किसी विषय का मर्म अर्थात् निहित तत्त्व के आधार पर या विचार से होनेवाला। जैसे—मार्मिक विवेचन। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| मार्मिकता					 : | स्त्री० [सं० मार्मिक तल्+टाप्] १. मार्मिक होने की अवस्था या भाव। २. किसी विषय, शास्त्र आदि के गूढ़ रहस्यों की अभिज्ञता या अच्छी जानकारी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |