लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मुदित  : भू० कृ० [सं०√मुद्+क्त] मोद से युक्त। हर्षित। प्रसन्न। पुं० आलिंगन का एक प्रकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुदिता  : स्त्री० [सं० मुदित+टाप्] १. मोद। हर्ष। २. साहित्य में परकीया नायिकाओं में से एक जो मनोवांछित प्रकार की स्थिति तथा प्रिय की प्राप्ति से अत्यधिक प्रसन्न हो। ३. योगशास्त्र में समाधि के योग्य संस्कार उत्पन्न करनेवाला एक परिकर्म जिससे पुण्यात्माओं को देखकर हर्ष उत्पन्न होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ