लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मुराद  : स्त्री० [अ०] १. बहुत दिनों से मन में बनी रहनेवाली अभिलाषा। पद—मुराद के दिन=यौवन काल, जिसमें मन में अनेक प्रकार की इच्छाएँ उमंगें और कामनाएँ रहती हैं। क्रि० प्र०—पूरी होना।—बर आना। मुहावरा—मुराद पाना=मन की चाही हुई चीज पाना। (ख) मन की चाही हुई बात पूरी होना। (ईश्वर या देवता से) मुराद माँगना=मन की अभिलाषा पूरी होने की प्रार्थना करना। मुराद मिलना=मन की अभिलाषा पूरी होना। २. मन्नत। मनौती। मुहावरा—मुराद मानना=मनौती या मन्नत मानना। ३. अभिप्राय। आशय। मतलब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुरादी  : वि० [अ०] मन में मुराद रखनेवाला। अभिलाषी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ