लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मूत्र  : पुं० [सं०√मूत्र (मूतना)+घञ्] प्राणियों के उपस्थ मार्ग या जनर्नेद्रिय से निकलनेवाला वह दुर्गन्धमय तरल पदार्थ जिसमें शरीर के अनेक निकृष्ट विषाक्त अंश मिले रहते हैं। पेशाब। मूत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्र-कृच्छ्  : पुं० [सं० मध्य० स०] एक प्रकार का रोग जिसमें मूत्र थोड़ा-थोड़ा कुछ रुक-रुककर और प्रायः कुछ कष्ट सा होता है। (स्ट्रैगुरी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्र-क्षय  : पुं० [सं० ष० त०] मूत्राघात रोग का एक भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्र-ग्रन्थि  : पुं० [सं० ष० त०] मूत्राघात रोग का एक भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्र-दशक  : पुं० [सं० ष० त०] हाथी, मेढ़े, ऊंट, गाय बकरे, घोड़े, भैंसे, गधे, पुरुष और स्त्री के मूत्रों का समूह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्र-दोष  : पुं० [सं० ब० स०] मूत्र-सम्बन्धी कोई कष्ट या विकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्र-नाली  : स्त्री० [सं० ष० त०] उपस्थ के ऊपर या अन्दर की वह नाली जिसके द्वारा शरीर से मूत्र निकलता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्र-पतन  : पुं० [सं० ब० स०] १. मूत्र गिरने की अवस्था या भाव। २. गन्ध-बिलाव जिसका मूत्र प्रायः गिरता रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्र-पथ  : पुं० [सं० ष० त०] मूत्र-नाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्र-परीक्षा  : स्त्री० [सं० ष० त०] चिकित्साशास्त्र में, रोगी के मूत्र की वह वैज्ञानिक जाँच जिससे यह पता चलता है कि शरीर में किस प्रकार के कीटाणु या विकार है। (यूरिन एग्जामिनेशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्र-प्रसेक  : पुं० [सं० ष० त०] मूत्र-नाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्र-फला  : स्त्री० [सं० ब० स०+टाप्] ककड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्र-मार्ग  : पुं० [सं०] मूत्राशय के साथ लगी हुई वह नली या सुरंगिका जिससे होकर मूत्र आगे बढ़कर निकलने के लिए जननेंद्रिय के ऊपरी भाग तक पहुँचता है। (यूरेथ्रा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्र-रोध  : पुं० [सं० ष० त०] वह अवस्था जिसमें किसी प्रकार के शारीरिक विकार के फलस्वरूप पेशाब होना बंद हो जाता है। पेशाब बन्द होने का रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्रल  : वि० [सं० मूत्र√ला (लेना)+क] [स्त्री० मूत्रला] अधिक और अनेक बार मूत्र लानेवाला। (औषध या पदार्थ)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्रला  : स्त्री० [सं० मूत्रल+टाप्] ककड़ी। वि० सं० ‘मूत्रल’ का स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्र-वृद्धि  : स्त्री० [सं० ष० त०] अधिक बार तथा अपेक्षाकृत अधिक परिमाण में पेशाब होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्र-स्रोत  : पुं० [सं० ष० त०] दे० ‘मूत्र-मार्ग’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्राघात  : पुं० [सं० मूत्र-आघात, ब० स०] एक प्रकार का रोग जिसमें शरीर के अन्दर कुछ समय के लिए मूत्र का बनना बन्द हो जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्राशय  : पुं० [सं०] नाभि के नीचे की वह थैली जिसमें मूत्र-संचित होता है। मसाना। (यूरिनरी ब्लेडर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूत्रित  : भू० कृ० [सं० मूत्र+इतच्] १. मूत्र के रूप में निकला हुआ। २. जो पेशाब के स्पर्श के कारण गंदा हो गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ