लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मूली  : स्त्री० [सं० मूलक] १. एक पौधा जो अपनी लम्बी मुलायम जड़ के लिए बोया जाता है और जिसकी तरकारी बनती है। यह जड़ खाने में मीठी, चरपरी और तीक्ष्ण होती है। मुहावरा—(किसी को) मूली गाजर समझना=बहुत ही तुच्छ समझना। किसी गिनती में न समझना। २. एक प्रकार का बाँस। स्त्री० [सं] १. ज्येष्ठी। २. एक पौराणिक नदी। स्त्री०=मूलिका। (जड़ी) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूलीय  : वि० [सं० मूल+छ-ईय] मूल का या मूल से होनेवाली। मूल सम्बन्धी। जैसे—जिह्वा-मूलीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ