लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मूसा  : पुं० [सं० मूषक] चूहा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूसा  : पुं० [इब, मौश्शा से अ०] यहूदियों के एक प्रसिद्ध धार्मिक और सामाजिक नेता जिन्होने मिस्र के इसराइलियों को दासता से मुक्त किया था। ये पैगम्बर या ईश्वरी देवदूत माने गये थे, और इन्हीं के समय से पैगम्बरी मतों का आरंभ हुआ था। इनके उपदेशों का संग्रह ‘तौरेते’ के नाम से प्रसिद्ध है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूसाई  : पुं० [अ० मूसा+हिं० आई (प्रत्यय)] मूसा के धर्म का अनुयायी, यहूदी। वि० मूसा सम्बन्धी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूसाकानी  : स्त्री० [सं० मूषाकर्णी] गीली जमीन में होनेवाली एक प्रकार की लता जिसके प्रायः सभी अंग ओषधि के रूप में काम आते हैं। विशेषतः चूहे के काटने से उत्पन्न होनेवाला विष दूर करने के लिए इसे पीसकर लगाया और इसका काढ़ा पिया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूसा-हिरन  : पुं० [हिं०] एक प्रकार का बहुत छोटा हिरन जो प्रायः एक बित्ता लंबा और प्रायः इतना ही ऊँचा होता है। (माउस डीयर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ