लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मेघ  : पुं० [सं०√मिह्+अच्, कुत्व] १. आकाश में होनेवाला जलकणों का वह दृश्य रूप जो हवा में वाष्प के जमने के फलस्वरूप बनता है। (क्लाउड) २. संगीत में छः रागों में से एक जो वर्षा ऋतु में गाया जाता है। ३. मुस्तक। मोथी। ४. तंडुलीय शाक। ५. राक्षस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-काल  : पुं० [ष० त०] वर्षा ऋतु। बरसात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-गर्जन  : पुं० [ष० त०] बादलों की गड़गड़ाहट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-गर्जनी  : स्त्री०=मेघ-गर्जन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-चिंतक  : पुं० [ष० त०] चातक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-जाल  : पुं० [ष० त०] बादलों का समूह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-जीवन  : पुं० [ब० स०] चातक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-ज्योति (स्)  : स्त्री० [ष० त०] बिजली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-डंबर  : पुं० [ष० त०] १. बादलों की गरज। २. बहुत बड़ा शामियाना जिसे दल-बादल भी कहते हैं। २. राजाओं का एक प्रकार का छत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघडंबर रस  : पुं० [मध्य० स०] वैद्यक में एक प्रकार का रसौषध जो श्वास और हिचकी बन्द करनेवाला कहा गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-दीप  : पुं० [ष० त०] बिजली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-द्वार  : पुं० [ष० त०] आकाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-धनु (स्)  : पुं० [ष० त०] इन्द्र धनुष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघनाथ  : पुं० [ष० त०] इन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-नाद  : पुं० [ष० त०] १. मेघ का गर्जन। २. [मेघ√नद् (शब्द)+णिच्+अण्] वरुण। ३. मोर। मयूर। ४. बिल्ली। ५. पलास। ६. चौलाई। ७. रावण का एक पुत्र इन्द्रजीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघनादजित्  : पुं० [सं० मेघनाद√जि (जीतना)+क्विप्, तुक्-आगम, ] लक्ष्मण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघनाद-रस  : पुं० [सं० मध्य० स०] वैद्यक में एक प्रकार का ज्वर नाशक रसौषध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-निर्घोष  : पुं० [ष० त०] बादलों की गरज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-पटल  : पुं० [ष० त०] बादलों की घटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-पति  : पुं० [ष० त०] बादलों का राजा या स्वामी, इन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-पुष्प  : पुं० [ष० त०] १. जल। २. ओला। ३. बकरे का सींग। ४. मोथा। ५. [मेघ√पुष्प (खिलना)+अच्] इन्द्र का घोड़ा। ६. श्रीकृष्ण के रथ का एक घोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-पुष्पा  : स्त्री० [सं० मेघ-पुष्प+टाप्] १. जल। २. बेल। ३. ओला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघपुहुप  : पुं०=मेघ-पुष्प।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-फल  : पुं० [सं०] मेघों के रंगों के आधार पर बतलाया जानेवाला शुभाशुभ फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-भूति  : स्त्री० [ष० त०] बिजली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-मंडल  : पुं० [ष० त०] आकाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-मल्लार  : पुं० [सं०] ओड़व जाति का एक संकर राग जो मेघ, मल्लार और सारंग रागों के मेल से बनता और प्रायः वर्षा ऋतु में गाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघमाल  : पुं० [सं० मेघमाला+अच्] १. रंभा के गर्भ से उत्पन्न कल्कि के एक पुत्र का नाम। (कल्कि पुराण) २. प्लक्ष-द्वीप का एक पर्वत। ३. मेघ-माला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-माला  : स्त्री० [ष० त०] १. बादलों की पंक्ति या श्रेणी। २. स्कंद की अनुचरी एक मातृका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-माली (लिन्)  : पुं० [सं० मेघमाला+इनि] स्कंद का एक अनुचर। वि० बादलों से घिरा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-मूर्ति  : स्त्री० [ष० त०] बिजली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-योनि  : पुं० [ष० त०] १. धुआँ। २. कोहरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-रंजनी  : स्त्री० [सं०] संगीत में भैरव ठाठ की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-रव  : पुं० [ष० त०] मेघ-गर्जन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-राज  : पुं० [ष० त०] मेघों के राजा, इन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-वर्णी  : स्त्री० [ब० स+ङीष्] नील का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-वर्त  : पुं० [सं०] प्रलय काल का एक प्रकार का मेघ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघवाई  : स्त्री० [हि० मेघ+वाई (प्रत्यय)] १. बादल की घटा। २. दे० ‘मेघ-माला’। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघवान् (वत्)  : पुं० [सं० मेघ+मतुप्, वत्व] पश्चिम दिशा का एक पर्वत (बृहत् संहिता)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-वाहन  : पुं० [ब० स०] १. इन्द्र। २. एक बौद्ध राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-विस्फूर्जिता  : स्त्री० [सुप्सुपा स०] एक प्रकार का वर्णवृत्त जिसके प्रत्येक चरण में यगण, नगण, सगण, टगण, रगण और अन्त में एक गुरु होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-विस्फोट  : पुं० [ष० त०] बहुत थोड़े समय में होनेवाली घोर वर्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-श्याम  : वि० [उपमि० स०] मेघ या बादलों के रंग की तरह का। नीला। आसमानी (क्लाउडी) पुं० उक्त प्रकार का रंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-श्यामल  : पुं० [उपमित० स०] संगीत में, कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-सार  : पुं० [ष० त०] चीनिया कपूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-सुहृत्  : पुं० [ब० स०] मोर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-फोट  : पुं० [सं०] अचानक होनेवाली ऐसी घोर या भीषण वर्षा जो प्रलय का सा दृश्य उपस्थित कर देती हो। बादलों का फट पड़ना (क्लाउड बर्स्ट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघ-स्वन  : पुं० [ष० त०] बादलों का शब्द। मेघों का गर्जन। वि० [ब० स०] बादलों की तरह गरजनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघस्वनांकुर  : पुं० मेघस्वन-अंकुर [सं० ब० स०] वैदूर्य-मणि। बिल्लौर। (कहते हैं) कि बादल के गरजने पर इसकी उत्पत्ति होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघांत  : पुं० [मेघ-अन्त, ष० त०] १. वर्षा का अन्त। २. शरत्ऋतु का आरंभ काल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघागम  : पुं० [मेघ-आगम, ष० त०] वर्षा का आरंभ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघाच्छन्न  : वि० [मेघ-आच्छन्न, तृ० त०] [भाव० मेघाच्छन्नता] बादलों से ढका हुआ। बादलों से छाया हुआ (आकाश)। (क्लाउडी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघाडंबर  : पुं० [मेघ-आंडबर, ष० त०] १. मेघ-गर्जन। बादल की गरज। २. बादलों का विस्तार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघारि  : पुं० [मेघ-अरि, ष० त०] वायु जो बादलों को उड़ा ले जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघावरि  : स्त्री० [सं० मेघावलि] बादलों की पंक्ति। मेघमाला। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघास्थि  : पुं० [मेघ-अस्थि, ष० त०] ओला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघोदय  : पुं० [मेघ-उदय, ष० त०] आकाश में बादल छाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेघौना  : पुं० [सं० मेघ] नीले रंग का एक प्रकार का कपड़ा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ