| शब्द का अर्थ | 
					
				| मेरा					 : | वि० [हिं० मै+एरा (प्रत्यय)] ‘मैं’ का सम्बन्ध सूचक विभक्ति से युक्त सार्वनामिक विशेषण रूप। मुहावरा—मेरा-तेरा करना=किसी को अपना और किसी को पराया समझना। आत्म और पर का भेद-भाव रखना। पुं० =मेला। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| मेराउ					 : | पुं० =मेराव। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| मेराज					 : | स्त्री० [अ० मिअराज] १. ऊपर चढ़ने का साधन। २. सीढ़ी। ३. मुसलमानों के विश्वासानुसार मुहम्मद साहब का आसमान पर जाकर ईश्वर-साक्षात्कार करना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| मेराना					 : | स०=मिलाना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| मेराब					 : | पुं० [हि० मेर=मेल] १. मिलने या मिलाने की क्रिया या भाव। २. मिलन। मिलाप। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |