| शब्द का अर्थ | 
					
				| युत					 : | भू० कृ० [सं०√यु (मिश्रण)+क्त] १. किसी से मिलाया मिलाया हुआ। युक्त। सहित। जैसे—श्रीयुक्त। २. जुड़ा या सटा हुआ। पुं० १. प्राचीन काल की चार हाथ की एक नाप। २. एक योग जो चन्द्रमा के पाप-ग्रह के साथ होने पर होता है। (फलित ज्योतिष) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| युतक					 : | पुं० [सं० युत+क] १. जोड़ा। युग्म। २. कपड़े आदि का आँचल। ३. सन्देह। शक। ४. किसी को अपना मित्र बनाना। मैत्रीकरण। ५. प्राचीन भारत में एक प्रकार का पहनावा। ६. सूप के दोनों ओर के किनारे जो ऊपर उठे हुए होते हैं और पीछे के उठे हुए भाग से जोड़कर बाँधे रहते हैं। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| युति					 : | स्त्री० [सं० यु+क्तिन्] १. एक चीज का दूसरी चीज के साथ मिलना, लगना या सटना। २. गणित में, दो या अधिक संख्याओं का जोड़। ३. वह स्थिति जिसमें दो ग्रह या दो नक्षत्र इतने आस-पास या आमने-सामने होते हैं कि दोनों एक जान पड़ने लगते हैं। ‘योग’ से भिन्न। जैसे—चंद्रमा और रोहिणी की युति। विशेष—ग्रहों की ‘युति’ और ‘योग’ का अन्तर जानने के लिए देखें ‘योग’ का विशेष। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |