| शब्द का अर्थ | 
					
				| रंगबाज					 : | वि० [सं०+फा० ] १. दूसरों पर अपना आतंक जमानेवाला। रंग बाँधनेवाला। २. मौज-मस्ती करनेवाला। आनंद मनानेवाला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| रंगबाजी					 : | स्त्री० [हिं० +फा० ] १. रंगबाज होने की अवस्था या भाव। २. चौसर का एक विशेष प्रकार का खेल जो स्त्री और पुरुष मिलकर खेलते हैं, और जो विशेष नियमों या प्रतिबंधों के कारण अपेक्षाकृत अधिक कठिन होता है। ३. ताश का एक प्रकार का खेल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |