| शब्द का अर्थ | 
					
				| रंगीन					 : | वि० [फा०] १. जिस पर कोई रंग चढ़ा हो। रँगा हुआ। रंगदार। जैसे—रंगीन साड़ी, रंगीन चित्र। २. जिसकी प्रकृति या स्वभाव में विनोद, विलास आदि तत्त्वों की प्रधानता हो। आमोदप्रिय और विलासी। ३. चमत्कारपूर्ण तथा विलासमय। जैसे—रंगीन तबीयत, रंगीन महफिल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| रंगीनबाजी					 : | स्त्री०=रँगबाजी (चौसर का खेल)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| रंगीनी					 : | स्त्री० [फा०] १. रंगीन होने की अवस्था या भाव। २. बनाव-सिंगार। सजावट। ३. प्रकृति या स्वभाव से रसिक और विनोदप्रिय होने की अवस्था या भाव। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |