लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

राव  : पुं० [सं० राजा, प्रा० राय] १. राजा। २. राजा का दरबारी या सरदार। ३. बंदीजन। भाट। ४. अमीर। रईस। ५. कच्च के राजाओं की पदवी। ६. धीमा कोलाहल। हलका शोर (नोएज) पुं० =ख (शब्द)। पुं० [देश] छोटे आकार का एक प्रकार का पेड़ जिसकी लकड़ी कुछ ललाई लिये चिकनी और मजबूत होती है। इसकी लकड़ी की प्रायः छड़ियाँ बनाई जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राव-चाव  : पुं० [हिं० राव=राजा+चाव] १. नृत्य, गीत आदि का उत्सव। राग-रंग। २. दुलार। लाड़। ३. अनुराग। प्रेम। ४. प्रेमपूर्ण व्यवहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रावट  : पुं० [सं० राजावर्त] लाजवर्द नामक रत्न। उदाहरण—कनै पहार होत है रावट को राखै गहि पाई।—जायसी। पुं० =रावल (राजमहल)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रावटी  : स्त्री० [हिं० रावट] १. कपड़े का बना हुआ एक प्रकार का छोटा डेरा। छौलदारी। २. कपड़े का बना हुआ कोई छोटा घर। ३. बारह-दरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रावण  : वि० [सं०√रु (शब्द)+णिच्=ल्यु—अन] जो दूसरों को रुलाता हो। रुलानेवाला पुं० लंका का एक राजा जिसका वध श्रीरामचन्द्र ने किया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रावण-गंगा  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] सिंहल द्वीप की एक नदी। (पुराण)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रावणारि  : पुं० [सं० रावण-अरि, ष० त०] रावण को मारनेवाले रामचन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रावणि  : पुं० [सं० रावण+इञ्] १. रावण का पुत्र। २. मेघनाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रावत  : पुं० [सं० राजपुत्र, प्रा० राय+उत्त] १. छोटा राजा। २. राजवंश का कोई व्यक्ति। ३. क्षत्रिय। ४. राजपूत। ५. सरदार। सामन्त। ६. शूरवीर योद्धा। ७. सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रावन  : वि० [सं० रमणीय] रम्य। रमणीय। उदाहरण—देखा सब रावन अब राऊ।—जायसी। पुं० =रावण। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रावनगढ़  : पुं० [हिं० रावण+गढ़] लंका। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रावना  : स० [सं० रावण=रुलाना] दूसरे को रोने में प्रवृत्त करना। रुलाना। पुं० रावण। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रावबहादुर  : पुं० [हिं० राव+फा० बहादुर] ब्रिटिश-शासन में दक्षिण भारत के बड़े आदमियों को मिलनेवाली उपाधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रावर  : पुं० [सं० राजपुर] रनिवास। सर्व० वि० [हिं० राउ+र (विभ०)] [स्त्री० रावरी] आपका। भवदीय। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राव-रखा  : पु० [देश] हिमालय में होनेवाला एक तरह का पेड़। बुरुल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रावरा  : सर्व० वि० =रावर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रावल  : पुं० [सं० राजपुर, हिं० राउर] अन्तःपुर। पुं० [पा० राजुल] [स्त्री० रावली] १. राजा। २. राजपूताने के कुछ राजाओं की उपाधि। ३. कुछ विशिष्ट पदों, महन्तों तथा योनियों की उपाधि। ४. एक आदरपूर्ण संबोधन। ५. श्री बदरीनारायण के मुख्य पंडे की उपाधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रावलो  : सर्व०=रावर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राव-साहब  : पुं० [हिं० राव+फा० साहब] ब्रिटिश शासन में दक्षिण भारत के बड़े आदमियों को मिलनेवाली एक प्रकार की उपाधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रावी  : स्त्री० [सं० ऐरावती] पश्चिम पंजाब (पाकिस्तान) की एक प्रसिद्ध नदी जो मुलतान के पास चनाब नदी में जा मिलती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ