लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रुद्रा  : स्त्री० [सं० रुद्र+टाप्] १. रुद्रजटा नामक क्षुप। २. नलिका नाम गन्ध द्रव्य। अदित-मंजरी। मुक्तवर्चा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्राक्ष  : पुं० [रुद्र-अक्षि० ष० त०+अच्] १. एक प्रकार का वृक्ष जिसके बीजों को पिरोकर पहनने तथा जपने के लिए मालाएँ बनाई जाती हैं। २. उक्त पेड़ का बीज जो शिव का परम प्रिय कहा गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्राणी  : स्त्री० [सं० रुद्र-ङीष्, आनुक्] १. रुद्र अर्थात् शिव की पत्नी पार्वती शिवा। २. ग्यारह वर्षों की कन्या की संज्ञा। ३. रुद्रजटा नामक लता। ४. संगीत में एक प्रकार की रागिनी, जो मेघ-राग की पुत्र-वधू कही गई है (कुछ लोग इसे शकंर रागिनी भी मानते हैं)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्रारि  : पुं० [रुद्र-अरि, ब० स०] कामदेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्रावास  : पुं० [रुद्र-आवास, ष० त०] शिव का निवास स्थान। जैसे—काशी, कैलास, श्मशान आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्राष  : पुं० =रुद्राक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ