| शब्द का अर्थ | 
					
				| रेती					 : | स्त्री० [हिं० रेतना] एक प्रकार का दानेदार औजार जिससे रगड़ या रेत कर पदार्थों का तल चिकना किया या छीला जाता। (फाइल) है। स्त्री० [हिं० रेत+ई (प्रत्यय)] १. वह स्थान जहाँ रेत प्रचुर मात्रा में हो। २. रेतीला मैदान। ३. नदी की धारा के बीचों-बीच टापू की तरह बलुई जमीन जो पानी घटने पर निकल आती है। नदी का टापू। जैसे—गंगाजी में इस साल रेती पड़ जाने से दो धाराएँ हो गई हैं। क्रि० प्र०—पड़ना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| रेतीला					 : | वि० [हिं० रेत+ईला (प्रत्यय)] [स्त्री० रेतीली] १. (स्थान) जहाँ पर बालू पड़ा या बिछा रहता हो। जैसे—रेतीला प्रदेश। २. (मिट्टी) जिसमें बालू मिला हुआ हो। बालूकामय। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |