| शब्द का अर्थ | 
					
				| रोगन					 : | पुं० [फा० रौगन] १. कोई गाढ़ा और चिकना तरल पदार्थ। जैसे—घी चरबी, तेल आदि। २. तेल, लाख आदि का बना हुआ पक्का रंग जो चीजों पर चमक आदि लाने के लिए चढ़ाया जाता है। जैसे—मिट्टी के बरतनों पर लगाया जानेवाला रोगन। ३. आज-कल कोई ऐसा रासायनिक लेप जिसे लगाने से चीजें धूप, वर्षा आदि के प्रभाव से रक्षित रहती और चिकनी होकर चमकने लगती है वारनिश। ४. चमडे़ को मुलायम करने के लिए कुसुम या बर्रे के तेल से बनाया हुआ एक प्रकार का मसाला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| रोगनदार					 : | वि० [फा०] जिस पर रोगन किया गया हो। चमकीला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| रोगनी					 : | वि० [फा०] १. रोगन किया हुआ। २. जिस पर रोगन पोता या लगाया गया हो। रोगनदार। जैसे—रोगनी बरतन। ३. जिसमें रोगन चुपड़ा, मिलाया या लगाया गया हो। जैसे—रोगनी रोटी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| रोगनी					 : | वि० =रोगनी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |