लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लंबा  : वि० [सं० लंब] [स्त्री० लंबी, भाव० लंबाई] १. (पदार्थ) जिसका एक सिरा उसके दूसरे सिर से अधिक दूरी पर हो। जिसके दोनों सिरों के बीच का विस्तार बहुत हो। ‘चौड़ा’ का विपर्याय। जैसे—लंबा कपडा लंबे बाल, लंबी लाठी। पद—लंबा-चौड़ा= (क) जिसका आयतन और विस्तार दोनों बहुत अधिक हों। जैसे—लंबा-चौड़ा मैदान। (ख) अनावश्यक और असाधारण रूप से व्यर्थ बढ़ाया हुआ। जैसे—लंबी-चौड़ी बातें करना। २. जो ऊपर की ओर दूर तक उठा हो। अपेक्षया अधिक ऊँचाईवाला। जैसे—लंबा आदमी, लंबा पेड़, लंबा बाँस आदि। ३. बीचवाले अवकाश, काल आदि के विचार से जो नाप या मान में अधिक हो। जो कम या थोडा न हो। जैसे—लंबी अवधि, लंबा सफर, लंबा स्वर। मुहावरा—(किसी को) लंबा करना= (क) पीछा छुड़ाने के लिए किसी को चलता करना या दूर हटाना। धता बताना। जैसे—जब वह बहुत गिड़गिड़ाने लगा, तब मैने उसे एक रूपया देकर लंबा किया। (ख) इतना मारना पीटना कि आदमी बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। लंबा साँस लेना=बहुत अधिक दुःखी या निराश होने पर दीर्घ निःश्वास लेना। ठंढ़ी साँस लेना। लंबा या लंबे होना=पीछा छुड़ाने या जान बचाने के लिए कही से चल देना। खिसक या हट जाना। जैसे—आप तो एक बात कहकर लंबे हुए, और वह मेरी जान खाने लगा। ४. आयतन, या विस्तार के विचार से किसी निश्चित मान का। जैसे—गज भर लंबा साँप, दस हाथ लंबी रस्सी। ५. जिसका विस्तार किसी नियत या साधारण मान से अधिक हो। जैसे—लंबी कहानी, लंबा खर्च, लंबा वादा। ६. जो किसी बात में अपने पूरे विस्तार तक आगे बढ़ा या खिंचा हुआ हो। जैसे—हाथ लंबा करो तो देखें कि कहाँ चोट लगी है। मुहावरा—लंबी तानना=लंबाई के बल सीधे लेटकर, खूब पैर फैलाकर और चादर आदि ओढकर या ऊपर तानकर निश्चित भाव से सोना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लंबाई  : स्त्री० [हिं० लंबा] १. लंबा होने की अवस्था या भाव। लंबा-पन। २. किसी वस्तु का सबसे बड़ा आयाम या पक्ष (चौड़ाई और मोटाई से भिन्न)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लंबान  : स्त्री० =लंबाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लंबाना  : स० अ० [हिं० लंबा] लंबा करना। लंबा होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लंबायमान  : वि० [सं० लंबमान] १. लंबा किया हुआ। २. लंबाई के बल लेटा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लंबा-हाथ  : पुं० [हिं०] १. ऐसा हाथ या उसकी अंगी व्यक्ति जिसकी पहुँच या प्रभाव बहुत दूर तक हो। २. ऐसी चाल या दाँव जिसमें बहुत अधिक प्राप्ति या स्वार्थ-सिद्धि हुई या होती हो। जैसे—इस बार तो तुमने लंबा हाथ मारा। क्रि० वि०—मारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ