लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लक्षण  : पुं० [सं०√लक्ष्+ल्युट—अन] १. किसी पदार्थ की आकृति आदि से दिखाई देनेवाली वह विशेषता जिसके द्वारा वह पहचाना जाय। चिन्ह निशान। असार। जैसे—आकृति से बुद्धिमता के या आकाश में वर्षा के लक्षण दिखाई देना। विशेष—चिन्ह और लक्षण में मुख्य अंतर यह है कि चिन्ह तो सदा मूर्त और स्पष्ट होता है, पर लक्षण प्रायः अमूर्त और अस्पष्ट होता है। इसके सिवा चिन्ह का प्रयोग तो भूत, प्रस्तुत या वर्तमान के संबंध में होती है परन्तु लक्षण का प्रयोग भावी घटनाओं आदि के प्रसंग में ही होता है। २. किसी वस्तु या व्यक्ति में होनेवाला कोई ऐसा गुण या विशेषता जो सहसा औरों में दिखाई देती हो। (ट्रेट) जैसे—यही सब तो प्रतिभा के लक्षण हैं। ३. शब्दों में पदों, वाक्यों आदि की ऐसी परिभाषा या व्याख्या, जिससे उसकी ठीक ठीक स्थिति या स्वरूप प्रकट होता हो। जैसे—साहित्य में किसी अलंकार के लक्षण बतलाना। ४. शरीर में दिखाई पड़नेवाले वे चिन्ह आदि जो किसी रोग के सूचक हों। जैसे—इस रोगी में क्षय के सभी लक्षण दिखाई देते हैं। ५. सामुद्रिक के अनुसार शरीर के वे चिन्ह जो शुभाशुभ फलों के सूचक माने जाते हैं। जैसे—यदि हाथ में अमुक लक्षण हो तो आदमी बहुत धनी होता है। ६. शरीर में होनेवाला एक विशेष प्रकार का काला दाग जो बालक के गर्भ में रहने के समय सूर्य या चन्द्रग्रहण लगने के कारण बन जाता है। लच्छन। ७. आचार व्यवहार आदि के ऐसे ढंग या प्रकार जो भले या बुरे होने के सूचक हों। जैसे—इस लड़के के लक्षण अच्छे नहीं दिखाई देते। ८. नाम। संज्ञा। ९. दर्शन। १॰. सारस पक्षी। पुं० लक्ष्मण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्षणक  : पुं० [सं० लक्षण+कन्] चिन्ह। निशान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्षण-कार्य  : पुं० [सं० ष० त०] १. किसी चीज या बात की पहचान बतलाने के लिए उसके गुणों, विशेषताओं आदि का वर्णन करना। २. परिभाषा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्षणा  : स्त्री० [सं०√लक्ष्+न, अडागम,+अच्+टाप्] शब्द की तीन शक्तियों में से दूसरी शक्ति जो अभिधेय से भिन्न परन्तु उसी से संबंधित दूसरा अर्थ प्रकट करती है। जैसे—मोहन गधा है। यहां गधा अपने अमिधेय अर्थ में विशिष्ट पशु का वाचक नहीं बल्कि उसी विशिष्ट पशु की ज्ञान-हीनता का सूचक है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्षणी (णिन्)  : वि० [सं० लक्षण+इनि] १. जिसमें कोई लक्षण या चिन्ह हो। लक्षणोंवाला। २. लक्षण जाननेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्षण्य  : वि० [सं० लक्षण+यत्] १. लक्षण या चिन्ह बतलानेवाला। २. लक्षण या चिन्ह का काम देनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ