लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वारांगणा  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] वेश्या। रंडी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वारांनिधि  : पुं० [सं० ष० त०] समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वारा  : वि० [सं० वारण] १. (पदार्थ) जिसके खरीदने या बेचने में कुछ अधिक बचत भी हो। २. (दर या भाव) जिस पर बेचने से लागत व्यय निकल आने के सिवा कुछ आर्थिक बचत भी हो। पुं० १. वह स्थिति जिसमें किसी निश्चित दर पर कोई चीज खरीदने या बेचने से लागत, व्यय आदि निकालने के साथ-साथ कुछ बचत भी होती है। २. फायदा। लाभ। उदाहरण–उनके बारे की कछू मोपै कही न जाइ।–रसानिधि। पुं० [हिं० वारना] चीज वारने या निछावर करने की क्रिया या भाव। पद–वारा-फेरा। मुहावरा–वारा जाना या वारा होना=किसी पर निछावर जाना या बलि होना। (बहुत अधिक प्रेम का सूचक) वारी जाना=वारा जाना (स्त्रियाँ)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाराणसी  : स्त्री० [सं०] वरुणा और अस्सी नदियों के बीच में बसी हुई तथा गंगा तट पर स्थित काशी नगरी। बनारस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाराणसेय  : वि० [सं० वाराणसी+ढक्–एय] १. वाराणसी सम्बन्धी। २. वाराणसी में उत्पन्न या बना हुआ। बनारसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वारा-न्यारा  : पुं० [हिं० वार+न्यारा] १. झंझट या झगड़े बखेड़े आदि का निपटारा। २. ऐसी स्थिति जिसमें किसी एक ओर का पूरा निर्णय या निश्चय हो जाय, या तो इधर हो जाय या उधर हो जाय जैसे–सट्टे में लाखों का वारा-न्यारा होता रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वारा-पार  : पुं० [सं० वार+पार] १. यह पार और वह पार। २. अन्तिम या चरम सीमा। जैसे–ईश्वर की महिमा का कोई वारापार नहीं है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वारा-फेरा  : पुं० [हिं० वारना+फेरना] १. किसी के ऊपर से कोई चीज या कुछ द्रव्य निछावर करने की क्रिया या भाव। २. विवाह, मुंडन आदि शुभ अवसरों पर होनेवाली उक्त रस्म। ३. वह धन या पदार्थ जो उक्त प्रकार से निछावर किया जाय।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाराह  : पुं० [सं०] [स्त्री० वाराही] १. सूअर। बराह। २. विष्णु का तीसरा अवतार जो शूकर या शूअर के रूप में हुआ था। काली मैनी का वृक्ष। ३. जलाशय के किनारे होनेवाला बेंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाराहपत्री  : स्त्री० [सं० ब० स०] अश्वगंधा। असगंध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाराही  : स्त्री० [सं० वराह+ङीष्] १. ब्रह्माणी आदि आठ मातृकाओं में से एक मातृका। २. एक योगिनी। ३. श्यामा पक्षी। ४. कँगनी नामक कदन्न। ५. वाराही कन्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाराही-कंद  : पुं० [सं० मध्य० स०] एक प्रकार का महाकंद जो औषध में काम आता है। गृष्टि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ