लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विकृत  : भू० कृ० [सं० वि०√कृ (करना)+क्त] [भाव० विकृति] १. जिसमें किसी प्रकार का विकार आ गया हो। २. जिसका आकार या रूप बिगड़ गया हो। बेडौल। ३. असाधारण। ४. अधूरा। अपूर्ण। ५. अराजक। विद्रोही। ६. बीमार। रोगी। ७. उद्विग्न। ८. अप्राकृतिक। पुं० १. दूसरे प्रजापति का नाम। २. साठ संवत्सरों में से चौबीसवाँ संवत्सर। ३. बीमारी। रोद। ४. विरक्ति। ५. गर्भपात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकृत-दृष्टि  : पुं० [सं० ब० स०] ऐंचा-ताना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकृत-स्वर  : पुं० [सं०] संगीत में, वह स्वर जो अपने निवास स्थान से हट कर दूसरी श्रुतियों पर जाकर ठहरता है। इसके १२ प्रकार या भेद कहे गये है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकृता  : स्त्री० [सं० विकृत+टाप्] एक योगिनी का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकृति  : स्त्री० [सं० वि√कृ (करना)+क्तिन्] १. विकृत होने की अवस्था या भाव। २. खराबी। विकार। ३. वह रूप जो विकार के उपरान्त प्राप्त हो। बिगड़ा हुआ। ४. बीमारी। रोग। परिवर्तन। ५. मन में होनेवाला क्षोभ। ६. काम-वासना। ७. वैर। शत्रुता। ८. धार्मिक क्षेत्र में माया का एक नाम। ९. पिंगल में २३ वर्णों वाले छंदों की संज्ञा। १॰. सांख्य के अनुसार मूल-प्रकृति का वह रूप जो उसमें विकार आने पर होता है। विकार। परिणाम। ११. व्याकरण में शब्द का वह रूप जो उसको मूल धातु से विकृत होने पर प्राप्त होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकृति-विज्ञान  : पुं० [सं०] चिकित्सा-शास्त्र और दैहिकी का वह अंग या विभाग जिसमें इस बात का विवेचन होता है कि शरीर में किस प्रकार के विकार होने से कौन-कौन से रोग होते हैं। रोग-विज्ञान। (पैथालोजी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकृतिवेत्ता  : पुं० [सं०] वह जो विकृति-विज्ञान का ज्ञाता हो। (पैथॉलोजिस्ट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकृतीकरण  : पुं० [सं०] किसी की आकृति अथवा कृति के कुछ अंगों को छोटा-बड़ा करके इस उद्देश्य से उसे विकृत करना कि लोग उसे देखकर अनायास हँस पड़े। (केरिकेचर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ