शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					विलय					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० वि√ली (मिलना घुलना आदि)+अच्] १. किसी चीज या पानी में घुलकर मिल जाना। घुलना। २. एक पदार्थ का किसी रूप में दूसरे पदार्थ में घुलना-मिलना। विलीन होना। ३. आज-कल किसी छोटे-देश या राज्य का अपनी स्वतंत्र सत्ता गँवाकर दूसरे बड़े देश या राज्य में मिल जाना। छोटे राज्य का बड़े में लीन होना। (मर्जिंग)। ४. आत्मा का शरीर से निकलकर परमात्मा में मिलना, अर्थात् मृत्यु। मौत। ५. सृष्टि का नष्ट होकर अपने मूल तत्त्वों में मिल जाना, अर्थात् प्रलय। ६. ध्वंस। नाश।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					विलयन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० वि√ली (लय होना)+ल्युट—अन] १. लय या विलय होने की अवस्था, क्रिया या भाव। विलीन होना। २. एक वस्तु का दूसरी वस्तु में इस प्रकार मिलकर समा जाना कि उस पहली वस्तु का स्वतंत्र अस्तित्व न रह जाय। ३. किसी देशी रियासत का या किसी छोटे राज्य का बड़े राज्य में होनेवाला विलय (मर्जर)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |