लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विसर्प  : पुं० [सं० वि√सृप् (सरकना चलना)+घञ्] १. रेंगते हुए या मन्द गति से इधर-उधर घूमना, फैलना या बढ़ना। २. खुजली नामक चर्म रोग। ३. नाटक में किसी कार्य का अप्रत्याशित रूप से होनेवाला दुःखद परिणाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विसर्पण  : पुं० [सं० वि√सृप्+ल्० युट-अन] १. सांप की तरह लहराते हुए चलना। २. उक्त प्रकार की लहराती हुई आकृति या स्थिति। (मिएन्टर) ३. फैलना। ४. फेंकना। ५. फोड़ों आदि का फूटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विसर्पिका  : स्त्री० [सं० वि√सृप्+ण्वुल्-अक, इत्व+टाप्, या विसर्प+कन्+टाप्, इत्व] विसर्प या खुजली नामक रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विसर्पी (र्पिन्)  : वि० [सं०] १. तेज चलनेवाला २. फैलनेवाला ३. साँप की तरह लहराते हुए चलनेवाला। लहरियेदार। (मिएन्डर) ४. रंगता हुआ आगे बढ़ने या चलनेवाला। ५. (पौधा या बेल) जो धीरे-धीरे आगे बढ़कर जमीन पर फैले या किसी आधार पर चढ़े (क्रीपिंग)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ