| शब्द का अर्थ | 
					
				| शतरंज					 : | पुं० [फा० मि० सं० चतुरंग] एक प्रकार का प्रसिद्ध खेल जो चौसठ खानों की बिसात पर ३२ गोटियों से खेला जाता है। विशेष-सब मोहरें दो रंगों के होते है। प्रत्येक रंग में 8 सिपाही या पैदल, २ हाथी, २ घोड़े, २ ऊँट, १ बादशाह तथा १ वजीर होते हैं। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| शतरंजबाज					 : | पुं० [फा० शतरंज+फा० बाज] [भाव० शतरंदजबाजी] १. शतरंज खेलने का शौकीन। २. शतरंज के खेल का बहुत बड़ा खिलाड़ी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| शतरंजबाजी					 : | स्त्री० [फा०] शतरंज खेलना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| शतरंजी					 : | स्त्री० [फा०] १. शतरंज का खिलाड़ी। २. शतरंज खेलने की बिसात। ३. ऐसी चादर या दरी जिसमें रंग-बिरंगे खाने बने हुए हों। ४. मिस्सी की रोटी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |