लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शाक्त  : वि० [सं० शक्ति+अण्] १. शक्ति संबंधी। बल संबंधी। २. दुर्गा संबंधी। पुं० वह जो तांत्रिक रीति से शक्ति अर्थात् देवी की पूजा करता हो। शक्ति का उपासक, अर्थात् वाम-मार्गी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाक्तागम  : पुं० [सं० ष० त० स०] शाक्तों का आगम या शास्त्र अर्थात् तंत्रशास्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाक्तिक  : पुं० [सं० शक्ति+ठक्-इक] १. शक्ति का उपासक शाक्त। २. शक्ति (एक प्रकार का भाला) चलानेवाला। भाला बरदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाक्तीक  : वि० [सं० शक्ति+ईकक्] शाक्तिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाक्तेय  : पुं० [सं० शक्ति+ढक्-एय] शक्ति का उपासक। शाक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ