लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शालि  : पुं० [सं०√शल्+इञ्] १. हेमंत ऋतु में होनेवाला धान। अगहन। २. चावल। विशेषतः जड़हन धान का चावल। ३. बासमती चावल। ४. काला जीरा। ५. गन्ना। ६. गन्ध-विलाव। ७. एक प्रकार का यज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शालिक  : पुं० [सं० शालि+कन्] १. जुलाहा। २. कारीगरों की बस्ती। ३. एक तरह का कर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शालिका  : स्त्री० [सं० शालि√कै (होना)+क—टाप्] १. बिदारी कंद। २. शालपर्णी। ३. घर। मकान। ४. मैना पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शालि-धान  : पुं० [सं० शालि धान्य] बासमती चावल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शालिनी  : स्त्री० [सं० सालि√नी (ढोना)+ड, ङीष्] १. गृहस्वामिनी। २. ग्यारह अक्षरों का एक वृत्त जिसमें क्रम से १ यगण, २ तगण और अंत में २ गुरु होते हैं। ३. पद्यकंद। भसींड। ४. मेथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शालिपर्णी  : स्त्री० [सं० ब० स०] १. मेदा नामक अष्टवर्गीय ओषधि। २. पिठवन। ३. बन-उरदी। ३. सरिवन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शालि-वाहन  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्रसिद्ध भारतीय सम्राट जिन्होंने शक संवत् चलाया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शालिहोत्र  : पुं० [सं० शालि√हू (देन-लेन)+ष्ट्रन्] १. घोडा। २. अश्व चिकित्सा। ३. घोड़ों और दूसरे पशुओं आदि की चिकित्सा का शास्त्र। पशु-चिकित्सा। (वेटेरिनरी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शालिहोत्री  : पुं० [सं० शालहोत्र+इनि (प्रत्यय)] १. घोड़ों की चिकित्सा करनेवाला। २. पशु चिकित्सक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ