लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सँझ  : स्त्री० हिं० साँझ का संक्षिप्त रूप जो उसे यौ० पदों के पहले लगने पर प्राप्त होती है। जैसे—सँझला, सँझवाती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सँझला  : वि० [सं० संध्या० प्रा० सँझा+हिं० ला (प्रत्य०)] संध्या संबंधी। संध्या का। वि० [हिं० मँझली का अनु०] मँझला से कुछ छोटा, और छोटा से बड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सँझवाती  : स्त्री० [सं० संध्या+वती] १. संध्या के समय जलाया जाने वाला दीपक। शाम का चिराग। २. देहात में दीपक जलाने के समय गाया जाने वाला गीत। वि० संध्या-संबंधी। संध्या का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संझा  : स्त्री०=संध्या।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संझिया, सँझैया  : पुं० [सं० संध्या] वह भोजन जो संध्या के समय किया जाता है। रात्रि का भोजन। स्त्री०=साँझ (संध्या का समय)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सँझोखा  : पुं० [सं० संध्या] संध्याकाल। वि० [स्त्री० सँझोखी] संध्या के समय का। उदा—चलि बरि अलि अभिसार को भलीसँझोखी सैल।—बिहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सँझोखे  : अव्य=संध्या समय।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ