लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संदंश  : पुं० [सं० सं√ दंश् (पकड़ना)+अच्] १. संडसी नाम का एक औजार। २. सुश्रूत को अनुसार संडसी के आकार का प्राचीन काल का एक प्रकार का औजार जिसकी सहायता से शरीर में गड़ा हुआ काँटा आदि निकालते थे। कंकमुख। ३. न्याय या तर्क शास्त्र में अपने प्रति पक्षी को दोनो ओर से उसी प्रकार जकड़ या बाँध देना जिसप्रकार संडसी से कोई बरतन पकड़ते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संदंशक  : पुं० [सं० संदंश+कन्] [स्त्री० अल्पा० संदंशिका] १. चिमटा। २. सँड़सी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संदंशिका  : स्त्री० [सं० सं√ दंश् (पकड़ना)+ण्वुल्—अक—टाप्—इत्व] १. सँड़सी। २. चिमटी। ३. कैंची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ