लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संधा  : वि० [सं०] १. अभिसंधि या अभिप्राय से युक्त। जैसे—संधाभाषा स्त्री० १. मेल। संधि। २. घनिष्ठ संबंध। ३. अभिप्राय। आशय। ४. आपस में होने वाला करार, निश्चय या समझौता। ५. किसी प्रकार का दृढ निश्चय। ६. सीमा। हद। ७. स्थिति। ८. सवेरे और संध्या के समय दिखाई पड़ने वाली सूर्य की लालिमा या उसके कारण होने वाला प्रकाश। ९. संध्या का समय। १॰. अनुसंधान। तलाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधाता  : पुं० [सं० सं√ (रखना)+तृच्, संधातू] १. शिव। २. विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधान  : पुं० [सं०] [भू० कृ० संधानित] १. निशाना लगाने के लिए कमान पर ठीक तरह से लगाना। निशाना बैठना। २. ढूँढने या पता लगाने का काम। ३. युक्त करना। मिलाना। ४. मृत शरीर को जीवित करना। संजीवन। ५. दो चीजों का मिलना। संधि। ६. किसी का किसी उद्देश्य से किसी ओर मिलना। संश्रय। (एलायन्स)। ७. धातु आदि के खंडों को मिलाकर जोड़ना (वेल्डिंग)। ८. किसी चीज को सड़ाकर उसमें खमीर उठाना (फ़मटेशन)। ९. मदिरा या शराब चुआना। १॰. मदिरा। शराब। ११. काँजी। १२. अचार। १३. सीमा। हद। १४. काठियावाड़ या सौराष्ट्र प्रदेश का पुराना नाम। १५. संधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधानना  : स० [सं० संधान+ना (प्रत्य०)] १. धनुष पर बाण चढ़ाकर लक्ष्य साधना। निशाना लगाना। २. तीर या बाण चलाना। ३. किसी प्रकार का शस्त्र चलाने के लिए निशाना साधना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधाना  : पुं० [सं० संधानिका] अचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधानित  : भू० कृ० [सं० संधान+इतच्] १. जोड़ा बाँधा या मिलाया हुआ। २. लक्ष्य किया हुआ। जिस पर निशाना साधा गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधानिनी  : स्त्री० [सं० संधान+इनि-ङीप्] गौओं के रहने का स्थान। गौशाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधानी  : स्त्री० [सं०] एक में मिलने या मिश्रित होने की क्रिया या मिलन। मिश्रण। २. प्राप्ति। लाभ। ३. बंधन। ४. अन्वेषण। तलाश। ५. पालन-पोषण। ६. काँजी। ७. अचार। ८. शराब बनाने की जगह। ९. धातुओं आदि की ढलाई करने की जगह। १॰. दे० ‘संधान’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधापगमन  : पुं० [सं०] समीपवर्ती शत्रु से संधि करके दूसरे शत्रु पर चढाई करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधा भाषा  : स्त्री० [सं०] बौद्ध तांत्रिकों और परावर्ती साधकों में प्रचलित एक प्राचीन भाषा-प्रणाली जिसमें अलौकिक और रहस्यात्मक बातें सीधे सादे शब्दों में नहीं बल्कि, ऐसे प्रतीकात्मक जटिल शब्दों में कही जाती थीं, जिनसे जनसाधारण कुछ भी मतलब नहीं निकाल सकते थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधा-वचन  : पुं०=संधा-भाषा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ