| शब्द का अर्थ | 
					
				| संपादक					 : | वि० [सं० सम√पद् (स्थान आदि)+णिच् ण्वुल्-अक] १. कार्य संपन्न करने वाला। कोई काम पूरा करने वाला। २. प्रस्तुत या तैयार करने वाला। पुं० वह जो किसी पुस्तक, सामयिक पत्र आदि के सब लेख या विषय अच्छी तरह ठीक करके या देखकर क्रम से लगाता और उन्हें प्रकाशन के याग्य बनाता हो (एडिटर)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| संपादकत्व					 : | पुं० [सं० संपादक+त्व] संपादक का कार्य या पद। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| संपादकी					 : | स्त्री० [सं० संपादक+हिं० ई (प्रत्य०)] संपादक का काम या पद। जैसे—उन्हें एक पत्र की संपादकी मिल गई है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| संपादकीय					 : | वि० [सं०] १. संपादक-संबंधी। संपादक का। २. स्वयं संपादक का लिखा हुआ। वि० संपादक द्वारा लिखी हुई टिप्पणी या अग्रलेख। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |