लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संवाद  : पुं०=संवाद।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संवाद  : पुं० [सं०] [वि० संवादिक] १. एक-रूपता, सादृश्य आदि के कारण चीजों, बातों आदि का आपस में ठीक बैठना या मेल खाना। २. किसी से की जाने वाली बात-चीत। वार्तालाप। ३. किसी के पास भेजा हुआ या आया हुआ विवरण या वृत्तान्त। ४. खबर। समाचार। ५. चर्चा। ६. नियुक्ति। ७. मुकदमा। व्यवहार। ८. सहमति। ९. स्वीकृति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संवादक  : वि० [सम्√वद (कहना)+विच्-ण्वुल्-अक] १. बोलने या बात-चीत करने वाला। २. संवाद या समाचार देने वाला। ४. बात मान लेने वाला। ५. बजाने वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संवाददाता  : पुं० [सं०] १. वह जो किसी प्रकार का संवाद या खबर देता हो। २. आज-कल वह व्यक्ति जो समाचार पत्रों में छपने के लिए स्थानीय विवरण लिखकर भेजता हो। (रिपोर्टर, कारेस्पान्डेन्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संवादन  : पुं० [सम्√वद् (कहना)+णिच्-ल्युट्-अन] [भू० कृ० संवदित] [वि० संवादनीय, संवादी, संवादय्] १. बात-चीत करना। बोलना। २. किसी कथन या मत से सहमत होना। ३. किसी का अनुरोध या बात मान लेना। ४. बाजे आदि बजाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संवादिका  : स्त्री० [सम्√वद् (कहना)+णिच्-ण्वुल्-अक-टाप्] १. कीट। कीड़ा। २. च्यूँटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संवादित  : भू० कृ० [सं० वद्√ (कहना)+णिच्-क्त] १. संवाद अर्थात बात-चीत में लगाया या प्रवृत्त किया हुआ। २. प्रसन्न करके मनाया या राजी किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संवादिता  : स्त्री० [संवादित्-टाप्] संवादी होने की अवस्था, गुण या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संवादी  : वि० [सम्√ वाद् (कहना)+णिनि] [स्त्री० संवादिनी] १. संवाद अर्थात बात-चीत करने वाला। २. राजी या सहमत होने वाला। ३. किसी के साथ अनुकूल पड़ने, बैठने या होने वाला। ४. बाजा बजाने वाला। पुं०संगीत में वह स्वर जो किसी राग के वादी स्वर के साथ मिलकर उसका सहायक होता और उसे अधिक श्रति—मधुर बनाता है। जैसे—पंचम से षड़ज तक जाने में बीच के तीन स्वर संवादी होंगे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ