| शब्द का अर्थ | 
					
				| सखुन					 : | पुं० [फा० सखुन] १. बात-चीत। वार्तालाप। २. उक्ति कथन। मुहा०—सखुन डालना=किसी से (क) कुछ कहना या माँगना। (ख) प्रश्न करना। पूछना। ३.कविता। काव्य। ४.किसी को दिया दाने वाल वचन। वादा। क्रि० प्र०—देना।—मिलना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| सखुनचीन					 : | वि० [फा०] [भाव० सखुनचीनी] इधर की बात उधर लगाने वाला। चुगलखोर। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| सखुनतकिया					 : | पुं० [फा० शकुन-तकियः] वह शब्द जो वाक्यांश कुछ लोगो की जवान पर ऐसा चढ़ जाता है कि बात-चीत करने में प्रायः मुँह से निकला करता है। तकिया कलाम। जैसे—क्या नाम, जो है सो, राम आसरे आदि। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| सखुनदाँ					 : | [फा०] १. वह जो सखुन अर्थात काव्य अच्छी तरह समझता हो। काव्य रसिक। २. वह जो बात चीत का आशय अच्छी तरह समझता हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| सखुनदानी					 : | स्त्री० [फा०] सखुनदाँ होने की अवस्था, गुण या भाव। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| सखुन-परवर					 : | पुं० [फा०] [भाव० सखुनपरवी] १. वह जो अपनी कही हुई बात का सदा पालन करता हो। जवान या बात का धनी। २. वह जो अपनी बात पर अड़ा रहता हो। हठी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| सखुन-शनास					 : | पुं० [फा०] [भाव० शखुनशनासी] १. वह जो सखुन या काव्य भली-भाँति समझता हो। काव्य का मर्मज्ञ। २. वह जो बात चीत का अर्त ठीक तरह से समझता हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| सखुन-संज					 : | पं० [फा०] १. वह जो बात-चीत अच्छी तरह समझता हो। २. काव्य का मर्मज्ञ। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| सखुन-साज					 : | पुं० [फा०] [भाव० सखुन-साजी] १. वह जो सखुन कहता हो। काव्य रचना करने वाला। कवि। शायर। २. वह जो प्रायः झूठी नमगढ़ंत हातें कहा करता हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |