लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सख्त  : वि० [फा० सख्त] [भाव० सख्ती] १. कठोर कड़ा। जैसे—पत्थर की तरह सख्त। २. दृढ। पक्का। ३. मुश्किल। जैसे—सख्त सवाल। ४. तीक्ष्ण। प्रखर। तेज। जैसै०—सख्त गरमी। ५. दया, ममता आदि से रहित या हीन। जैसे—सख्त दिल, सख्त बरताव। ६. बहुत अधिक। औरों से बह्तु बढ़ा हुआ। (केवल दुर्गुणों और दुर्गुणियों के संबंध मे) जैसै०—सख्त नालायकी, सख्त बेवकूफी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सख्ती  : स्त्री० [फा०] १. सख्त या कड़े होने की अवस्था या भाव। कड़ापन। २. व्यवहार आदि का उग्रता या कठोरता। जैसे—बिना सख्ती किये काम न चलेगा। ३. कष्ट। विपत्ति। संकट। उदा०—सख्तियाँ तो दी ही सही थीं, मैनें सारी उम्र में। एक तेरे आने से पहले एक तेरे जाने के बाद।—कोई शायर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ