लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सत्या  : स्त्री० [सं० सत्य-टाप्] १. सच्चाई। सत्यता। २. व्यास की माता सत्यवती की एक नाम। ३. सीता का एक नाम। ४. दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्याकृति  : स्त्री० [सं० सत्य+डाच्-आकृति० ष० त०]=सत्यंकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्याग्रह  : पुं० [सं०] १. सत्य का पालन और रक्षा करने के लिए किया जानेवाला आग्रह या हठ। २. आधुनिक राजनीति में वह अहिंसात्मक कार्रवाई जो किसी अधिकारी या सत्ता के किसी निश्चय, व्यवहार आदि के प्रति अपना असंतोष विरोध आदि प्रकट करने के लिए की जाती है, और जिसका मुख्य अंग उस निश्चय या व्यवहार के अनुसार कार्य न करने अथवा उसका पालन न करने के रूप में होता है (पैसिव रेज़िस्टेन्स)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्याग्रही  : वि० [सं०] सत्य के पालन या रक्षा के लिए आग्रह या हठ करनेवाला। पुं० वह जो सत्याग्रह (देखें) करता हो। सत्याग्रह करनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यात्मा (त्मन्)  : वि० [सं० ब० स०] पूर्ण रूप से सत्यपरायण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यानाश  : पुं० [सं० सत्ता+नाश] पूरी तरह से होनेवाला नाश। सर्वनाश। मटियामोट। बरबादी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यानाशी  : वि० [हि० सत्यानाश+ई (प्रत्यय)] [स्त्री० सत्यानाशिनी] १. सत्यानाश करनेवाला। चौपट करनेवाला। स्त्री० भड़भाँड़ नाम का कँटीला पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यानृत  : पुं० [सं० ब० स०] १. झूठ और सच का मेल। ऐसी बात जिसमें कुछ सच भी हो और कुछ झूठ भी हो। २. रोजगार। व्यापार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यापन  : पुं० [सं० सत्य+णिच्-आ-युक्-ल्युट-अन] [भू० कृ० सत्यापित] १. जाँच या मिलान करके देखना कि ज्यों का त्यों और ठीक या सत्य है कि नहीं। (वेरीफ़िकेशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यापना  : स्त्री० [सं० सत्याप+णुच्-अन-टाप्]=सत्यापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यापित  : भू० कृ० [सं०] जिसका सत्यापन हुआ या हो चुका हो। (वेरीफ़ाइड)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्यार्जव  : वि० [सं०] सीधा-सादा और सच्चा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ