लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सनातन  : वि० [सं०] [भाव० सनातनता] १. जो आदि अथवा बहुत प्राचीन काल से बराबर चला आ रहा हो। जिसके आदि का समय ज्ञात न हो। जो परंपरानुसार आचार-विचार आदि पर निष्ठा रखता हो। परंपरानिष्ट (आर्थोडाक्स) २. सदा बना रहनेवाला। नित्य। शाश्वत। ३. निश्चल। स्थिर। ४. अनादि और अनंत। पुं० [वि० सनातनी] १. अत्यन्त प्राचीन काल। २. बहुत दिनों से चला आया हुआ व्यवहार क्रम या परम्परा। (विशेषतः धार्मिक आचार, विश्वास आदि के संबंध में) ३. वह जिसे श्राद्ध आदि में भोजन कराना आवश्यक हो। ४. ब्रह्मा। ५. विष्णु। ६. शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सनातन-धर्म  : पुं० [सं० मध्यम० स० कर्म० स० वा] १. ऐसा धर्म जो अनादि अथवा बहुत प्राचीन काल से चला आ रहा हो। २. वर्तमान हिंदू धर्म जिसके संबंध में उसके अनुयायियों का विश्वास है कि यह अनादि काल से चला आ रहा है। इसके मुख्य अंग है-बहुत से देवी-देवताओं की उपासना, मूर्ति-पूजा, तीर्थ-यात्रा, श्राद्ध, तर्पण आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सनातन-धर्मी  : पुं० [सं०] सनातन धर्म का अनुयायी या माननेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सनातन पुरुष  : पुं० [सं०] विष्णु भगवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सनातनी  : पुं० [सं० सनातन+ई (प्रत्य)] सनातन धर्म का अनुयायी। वि० १. सनातन। २. सनातन धर्मावलम्बियों में प्रचलित या होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ