लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

समस्या  : स्त्री० [सं० समस्य-टाप्] १. मिलने की क्रिया या भाव। मिलन। २. मिश्रण। संघटन। ३. उलझनवाली ऐसी विचारणीय बात जिसका निरारण सहज में न हो सकता हो। कठिन या विकट प्रसंग (प्रॉब्लेम)। ४. छंद श्लोक आदि का ऐसा अंतिम चरण या पद जो काव्य रचना के कौशल की परीक्षा करने के लिए इस उद्देश्य से कवियों के सामने रखा जाता है कि वे उसके आधार पर अथवा उसके अनुरूप पूरा छंद या श्लेक प्रस्तुत करें। क्रि० प्र०—देना।—पूर्ति करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समस्या-पूर्ति  : स्त्री० [सं० ष० त०] साहित्यिक क्षेत्र में किसी समस्या के आधार पर कोई छंद या श्लोक बनाकर तैयार करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ