लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

समीक्ष  : पुं० [सं० सम√ईक्ष् (देखना)+घञ्] की समीकरण। २. समीक्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समीक्षक  : वि० [सं० समीक्ष+कन्] सम्यक् रूप से देखने या समीक्षा करनेवाला। समा-लोचक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समीक्षण  : पुं० [सं० सम√ईश् (देखना)+ल्युट-अन] [भू० कृ० समीक्षित] १. दर्शन। देखना। २. अनुसन्धान। जाँच-पड़ताल। ३. दे० ‘समीक्षा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समीक्षा  : स्त्री० [सं० सम√ईक्ष् (देखना)+अ-टाप्] १. अच्छी तरह देखने की क्रिया। २. छान-बीन या जाँच-पड़ताल करने के लिए अच्छी तरह और ध्यानपूर्वक देखना। परीक्षण। (एक्ज़ैमिनिग) ३. ग्रन्थों, लेखों आदि के गुण-दोषों का विवेचन। समालोचन (रिव्यू)। ४. मीमांसा दर्शन। ५. सांख्य दर्शन में पुरुष प्रकृति, बुद्धि, अहंकार आदि तत्त्व। ६. बुद्धि। समझ। ७. कोशिश। प्रयत्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समीक्षित  : भू० कृ० [सं० सम√ईक्ष् (देखना)+क्त] जिसकी समीक्षा की गई हो। जो भली-भाँति देखा गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समीक्ष्य  : वि० [सं०] जिसकी समीक्षा हो सकती हो या होने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ